adevertisment Adevertiisment banner

‘पहाड़ के हर पत्थर में शिवलिंग, जिसका सामान है उसे करें वापस’ ज्ञानवापी विवाद पर बोले राकेश टिकैत

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ज्ञानवापी विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इशारों में कहा कि जिसका सामान है. उसे वापस कर देना चाहिए. वहीं, ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग के दावों पर राकेश टिकैत ने कहा कि पहाड़ के हर पत्थर में शिवलिंग विराजमान है.

बुलंदशहर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का ज्ञानवापी मामले पर बयान सुर्खियां बटोर रहा है. जहां उन्होंने कहा कि पहाड़ से कोई भी पत्थर उठा लो. वही शिवलिंग है. क्योंकि ये हमारी आस्था का सवाल है.

राकेश टिकैत ने कहा कि बिजली, महंगाई, गन्ने के भुगतान व अन्य मांगों को लेकर उनका संगठन ट्रैक्टर से राजधानी लखनऊ पहुंचेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे.

कर्नाटक में हुए हमले को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि यह मेरे साथ साजिश थी. पहले ही मुझ पर हमला करने की साजिश रची गई थी. जिन लोगों ने हमला किया है. उनका वहां के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ में फोटो है.

Related Articles

Back to top button