adevertisment Adevertiisment banner

पीएम आज करेंगे सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का उद्घाटन, जानें क्या हैं सुविधाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पास नए सर्किट हाउस का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ये जानकारी दी है। पीएमओ के अनुसार, उद्घाटन के बाद पीएम मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।हर साल सोमनाथ मंदिर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। मौजूदा सरकारी सुविधा मंदिर से काफी दूर है, इसीलिए यहां नए सर्किट हाउस की जरूरत महसूस की जा रही थी। नया सर्किट हाउस लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बना है और ये सोमनाथ मंदिर के पास ही है।इस सर्किट हाउस में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं। सर्किट हाउस उच्च श्रेणी के सुइट्स, वीआईपी और डीलक्स रूम, कांफ्रेंस रूम, आडिटोरियम की सुविधाओं से लैस हैं। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर कमरे से समुद्र का नजारा दिखेगा।सोमनाथ मंदिर के निर्माण में लगभग पांच साल लगे थे। मंदिर का शिखर करीब 150 फीट ऊंचा है। मंदिर के शिखर पर एक कलश स्थित है जिसका वजन 10 टन है। ये मंदिर पूरे 10 किमी तक फैला हुआ है। इसमें 42 मंदिर और हैं। मुख्य मंदिर के अंदर गर्भगृह, सभामंडपम और नृत्य मंडपम है। मंदिर के दक्षिण ओर समुद्र के किनारे एक स्तंभ है जिसे बाणस्तंभ के नाम से जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button