adevertisment Adevertiisment banner

पुलिस भर्ती की परीक्षा 20 मार्च को करवाने की तैयारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कर्मियों के भरे जाने वाले 1334 पदों के लिए पुलिस भर्ती की परीक्षा 20 मार्च को आयोजित की जा सकती है। पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के एसपी से सुझाव मांगे गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के एसपी से पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर सिटिंग प्लान और परीक्षा केंद्र के हॉल एवं पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की डिटेल मांगी है।इसके अलावा प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिला के एसपी को पुलिस भर्ती के ग्राउंड टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या एवं अन्य डिटेल सहित पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर सिटिंग प्लान और परीक्षा केंद्र के हॉल की जानकारी भेजने के लिए कहा गया है। पुलिस भर्ती में जमा दो कक्षा के पाठयक्रम के अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य जागरूकता, गणित और विज्ञान एवं तर्क कौशल के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। उधर, आईजी जेपी सिंह का कहना है कि 20 मार्च को पुलिस भर्ती की परीक्षा के आयोजन के लिए सभी जिलों के एसपी से सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि सबके सुझाव के बाद ही पुलिस भर्ती की तिथि तय की जाएगी। प्रदेश भर में पुलिस कंस्टेबल एवं आरक्षी चालक के 1334 पद भरे जाने है। जिनमें बिलासपुर जिला में 74, चंबा में 102, हमीरपुर में 89, कांगड़ा में 293, किन्नौर में 16, कुल्लू में 86, लाहुल-स्पीति में पांच, मंडी में 194, शिमला में 158, सिरमौर में 103, सोलन में 112 और ऊना जिला में 102 पद भरे जाने हैं।

Related Articles

Back to top button