adevertisment Adevertiisment banner

प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों पर आधारित किताब का विमोचन करेंगे पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू

नई दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनिंदा भाषणों का एक संकलन जारी करेंगे. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास-प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी स्पीक्स (मई 2019-मई 2020)’ शीर्षक वाली इस किताब का विमोचन केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की मौजूदगी में यहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा.
यह किताब विभिन्न विषयों पर आधारित प्रधानमंत्री के 86 भाषणों पर केंद्रित है. नायडू ने कहा, ‘केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनिंदा भाषणों वाली किताब ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का विमोचन करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.’
बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि यह किताब ‘न्यू इंडिया’ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण पर रोशनी डालती है, जो आत्मनिर्भर और लचीला होने के साथ-साथ चुनौतियों को अवसरों में तब्दील करने में सक्षम है. हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होने वाली यह किताब प्रकाशन विभाग के बिक्री केंद्रों के साथ-साथ उसकी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.

Related Articles

Back to top button