adevertisment Adevertiisment banner

बरेली में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली में टैंकर ने मारी टक्कर, छह की मौत, 15 से ज्यादा घायल

बरेली। बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया।यहां की सिरसा चौकी के सामने तेज़ रफ़्तार टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्राली में बैठे दाे दर्जन से अधिक लाेगाें में से 6 की मौके पर मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
बहेड़ी की पुलिस के मुताबिक, सभी उत्तराखंड के सितारगंज से बहेड़ी के उत्तम नगर गुरुद्वारा ट्रैक्टर ट्राली से पहुंच रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार टैंकर ट्रैक्टर ट्राली मैं जा भिडा जिसमें तीन मासूम सुमन कौर, अमनदीप, राजा के साथ महिला गुरुनामो बाई व जस्सी की मौत हो गई।
इसके साथ ही 15 घायल हैं जिसमें भजन कौर, मुस्कान कौर, प्रणाम, गुरप्रीत कौर सिमरन कौर, जसविंद्र सिंह, सुखजीत कौर, राजेंद्र कौर, चरणजीत कौर, देवेंद्र सिंह, गुरनाम कौर, मोटो भाई, रजनी कौर, पवन सिंह व निधा कौर का नाम शामिल है। टैंकर चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में चरणजीत कौर, देवेंद्र सिंह व मोटो भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button