adevertisment Adevertiisment banner

बाबा साहब प्रतिमा पर कालिख पोते जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया पथराव

अंबेडकरनगर. बाबा साहब के चेहरे पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोतने को लेकर आक्रोशित भीड़ ने रविवार को दूसरे दिन हाथी पार्क के निकट जलालपुर अकबरपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया परंतु आक्रोशित भीड़ शांत होने के बजाय पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और महिला कांस्टेबल प्रीती सिंह तथा तहसीलदार का ड्राइबर महेन्द्र को पीटने पीटने लगी दोनो लोग घायल हो गये मजबूरन पुलिस प्रशासन को कई थाने की पुलिस बुलानी पड़ी और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी सै। बता दें कि शनिवार को जलालपुर अकबरपुर रोड स्थित डीडी सेंट्रल स्कूल के बगल में स्थापित बाबा साहब के मूर्ति के चेहरे पर पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गई थी जिसको लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था जलालपुर अकबरपुर मार्ग को जाम करने का प्रयास किया परंतु पुलिस के समझाने बुझाने तथा सक्रियता के चलते चक्का जाम नहीं हो सका रविवार को दूसरे दिन भीम आर्मी के कार्यकर्ता तथा सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष एकत्रित होकर जलालपुर अकबरपुर मार्ग को जाम कर दिए जिससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ अफरा तफरी का माहौल बन गया मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया परंतु आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की एक भी ना सुनने को तैयार हुई उन लोगों का कहना था कि बाबासाहब की मूर्ति जिस जगह स्थापित है वह जमीन कम है और जमीन दिलाई जाय जो बाउंड्री वाल कराया जा रहा है बाउंड्री वाल न कराया जाए मौके पर मौजूद जिलाधिकारी हरि शंकर लाल, कोतवाल संत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने ईट गुम्मा चलाने लगी देखते ही देखते कई थाने के पुलिस पहुंच गई और स्थित को संभालते हुए लाठीचार्ज कर दिया जिससे भीड़ तितर-बितर हुई पुलिस ने भीम आर्मी के कार्य कर्ता समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है उप जिलाधिकारी हरि शंकर लाल ने बताया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी जो भी मूर्ति पर काली पोता है जांच कराकर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराई जाएगी

Related Articles

Back to top button