adevertisment Adevertiisment banner

बुलंदशहर कारागार में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

गाजियाबाद। कारागार बुलंदशहर में बंदियों के बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए तथा बाह्य चिकित्सा संस्थानों यथा जिला चिकित्सालय, मेडीकल कालेज, मेरठ आदि में बंदियों को भेजने में आने वाली सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए तथा शासकीय मितव्ययिता बरतते हुए कारागार में ही एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिला व पुरुष बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। तथा बीमारी के अनुरूप उपचार परामर्शित किया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन, सर्जन, नेत्र, आंख कान गला, हड्डी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने भाग लिया। मौके पर ही 73 बंदियों की नेत्रों की नजर की भी जांच की गई जिनके चश्मे जिला अन्धता निवारण समिति के सौजन्य से जल्दी ही तैयार होकर निशुल्क वितरित किए जायेंगे, शिविर में 490 बंदी लाभान्वित हुए।

Related Articles

Back to top button