adevertisment Adevertiisment banner

भारत जोड़ो यात्रा की आज छुट्टी

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि महंगाई पर मोदी सरकार की चुप्पी को तोड़ने के लिए आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों को गुरुवार को विश्राम दिया गया है।
कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने यह जानकारी दी । उन्होंने कहा , “ 150 किलोमीटर पूरा करने के बाद आज 15 सितंबर भारत जोड़ो यात्रा के लिए आराम का दिन है। सभी भारत यात्री विश्राम करेंगे, अब तक के अनुभवों पर चर्चा करेंगे और आगे की यात्रा के लिए ख़ुद को तैयार करेंगे। हमारा मनोबल ऊंचा है और हमारे संकल्प मज़बूत हैं। कल यात्रा फिर से शुरू होगी।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा “ मोदी सरकार कमरतोड़ महंगाई पर चुप क्यों है? इनकी इसी चुप्पी को तुड़वाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है।”

Related Articles

Back to top button