adevertisment Adevertiisment banner

मालदीव की राजधानी माले में कामगरों के घर में लगी भयंकर आग, 9 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली। मालदीव की राजधानी माले में आग लगने की घटना में कई भारतीयों की मौत होने की बात सामने आई है। विदेशी कामगारों के तंग घरों में लगी आग में नौ भारतीयों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। भारतीय उच्चायोग ने भी मालदीव के माले में घटी इस घटना पर दुख जताया है। बता दें कि इन कामगरों का माले की ढाई लाख की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं और ज्यादातर बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से हैं। मालदीव में हुए हादसे पर दुख जताते हुए भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वे मालदीव के उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं और जो भी मदद चाहिए होगी वे करेंगे। उच्चायोग ने इसी के साथ दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अपने प्रियजन की जानकारी के लिए मालदीव में भारतीय उच्चायोग से संपर्क साधा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button