adevertisment Adevertiisment banner

मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी, हमारा सहयोग एक व्यापक भागीदारी का रूप लेता जा रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और मालदीव की मित्रता में नया जोश आया है, हमारी नजदीकियां बढ़ीं हैं। महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद हमारा सहयोग एक व्यापक भागीदारी का रूप लेता जा रहा है। हमने आज ग्रेटर माले में 4000 सोशल हाउसिंग यूनिट्स के निर्माण के प्रोजेक्ट्स का रिव्यु भी किया। हम इसके अतिरिक्त 2000 सोशल हाउसिंग यूनिट्स के लिए भी वित्तीय सहायता देंगे। हमने 100 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त लाइन

पीएम मोदी ने कहा कि इंडियन ओसियन में ट्रांस-नेशनल अपराध, आतंकवाद तथा ड्रग्स तस्करी का खतरा गंभीर है। इसलिए, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और मालदीव के बीच करीबी संपर्क और समन्वय पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज भारत-मालदीव पार्टनरशिप न सिर्फ दोनों देशों के नागरिकों के हित में काम कर रही है, बल्कि क्षेत्र के लिए भी शांति, स्थिरता और समृद्धि का स्रोत बन रही है। मालदीव की किसी भी जरूरत या संकट में भारत पहला प्रतिसादकर्ता रहा है और आगे भी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि द महासागर में ट्रांस-नेशनल अपराध, आतंकवाद तथा ड्रग्स तस्करी का खतरा गंभीर है और इसलिए रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और मालदीव के बीच करीबी संपर्क और समन्वय पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। 

हैदराबाद हाउस में सुयंक्तु प्रेस वक्तव्य के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा कि मालदीव-भारत संबंध कूटनीति से परे हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध की पुष्टि है।  

Related Articles

Back to top button