मुख्यमंत्री योगी ने विज्ञान भारती के पांचवे राष्ट्रीय अधिवेशन को किया संबोधित
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें घटनाओं को देखने का वैज्ञानिक नजरिया विकसित करना चाहिए। हम घटनाओं को देखते हैं पर इसे दर्ज करने की हमारी आदत नहीं होती है जबकि ये जरूरी है। मुख्यमंत्री शनिवार को विज्ञान भारती के पांचवे राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने घटनाओं को लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की बात की।