adevertisment Adevertiisment banner

यूक्रेन पर रूस ने तेज किए हवाई हमले, 9 लोगों की मौत, 57 घायल

कीव, एजेंसियां। रूस यूक्रेन युद्ध का आज 18वां दिन है। रूस-यूक्रेन की जंग थमने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। युद्ध के 18वें दिन रूसी सेना लगातार हमले कर रही है। यूक्रेन के अधिकतर शहर जल रहे हैं। हालात यह है कि लगातार हो रही गोलाबारी से सरकारी इमारतें और घर तबाह हो गए हैं। द कीव इंडिपेंटेंड ने मेयर रुस्लान मार्टसिंकिव के हवाले से बताया कि रूसी सेना ने 13 मार्च को इवानो-फ्रैंकिवस्क एयरबेस पर हमला किया। मार्टसिंकिव ने बताया कि एयरबेस को लगातार दूसरे दिन रूस ने निशाना बनाया है। उन्होंने एयरबेस के करीब रहने वालों से स्थानांतरित होने का आग्रह किया है। साथ ही रूसी सैनिकों ने कीव में ग्रीन कोरिडोर के जरिए रेस्क्यू कर रही महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई, जिसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, युद्ध के 18वें दिन यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। इसी बीच द कीव इंडिपेंडेंट ने दावा किया है कि ल्वीव और खेरसान में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। दक्षिणी यूक्रेनी शहर मायकोलायिव पर हवाई हमले में नौ लोग मारे गए, क्षेत्रीय गवर्नर विटाली किम ने एक ऑनलाइन बयान में कहा।यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी है। इसी बीच समाचार एजेंसी एएफपी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव के बाहर एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर कई हवाई हमले किए। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 57 लोग घायल हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में भारत की सुरक्षा तैयारियों और मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।द कीव इंडिपेंटेंड ने मेयर रुस्लान मार्टसिंकिव के हवाले से बताया कि रूसी सेना ने 13 मार्च को इवानो-फ्रैंकिवस्क एयरबेस पर हमला किया। मार्टसिंकिव ने बताया कि एयरबेस को लगातार दूसरे दिन रूस ने निशाना बनाया है। उन्होंने एयरबेस के करीब रहने वालों से स्थानांतरित होने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button