adevertisment Adevertiisment banner

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी, 82 नए केस मिले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. प्रदेश में सोमवार सुबह यह आंकड़ा 82 तक पहुंच गया. रविवार को प्रदेश में 269 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे. वहीं, 218 मरीज डिस्चार्ज हुए थे. बीते शनिवार को 278 नए मरीज मिले थे. प्रदेश में कोरोना के अब कुल 1,587 एक्टिव मामले हैं. साथ ही कुल 11,14,15,554 सैम्पल की जांच की गई है. यूपी में देश में सर्वाधिक 11 करोड़ 12 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं. यूपी का रिकवरी रेट 98.8 फीसदी है.

यूपी में एक शख्स के पॉजिटिव आने पर 53.2 लोगों की जांच की जा रही है. यह डब्ल्यूएचओ के मानक से अधिक है. इस दौरान केजीएमयू, एसजीपीजीआई, बीएचयू, सीडीआरआई की लैब के अलावा गोरखपुर, झांसी व मेरठ में जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. ज्ञात हो कि दूसरी लहर में सिर्फ दो डेल्टा प्लस के केस मिले थे. वहीं, 90 फीसदी से ज्यादा डेल्टा वैरिएंट पाया गया था. तीसरी लहर में 90 फीसदी ओमीक्रोन वैरिएंट पाया गया. 17 जनवरी को दैनिक संक्रमण दर 7.11 फीसदी थी. 19 जनवरी को 7.78 फीसदी थी, जोकि अप्रैल के शुरू में घटकर 0.1 फीसदी पर आ गई. अब संक्रमण दर 1.88 फीसदी हो गई है.

लगातार चल रहा वैक्सीनेशन

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जारी है. प्रदेश में 30 अप्रैल 2022 को एक दिन में 5,33,506 वैक्सीन की डोज दी गई थी. प्रदेश में रविवार को 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,29,88,695 और दूसरी डोज 13,06,96,706 दी गई. साथ ही 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को रविवार को कुल 1,33,59,671 पहली और 93,67,439 दूसरी डोज दी गई है. 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को रविवार को कुल 52,85,076 पहली डोज और 3,64,241 दूसरी डोज दी गई. साथ ही 27,87,781 प्रीकॉशन डोज दी गई है. जानकारी के अनुसार प्रदेश में रविवार को लगभग कुल मिलाकर 31,48,49,609 वैक्सीन की डोज दी गई है.

Related Articles

Back to top button