adevertisment Adevertiisment banner

राजधानी लखनऊ में सरकारी नौकरी के नाम पर एक करोड़ रुपये ठगे

लखनऊ: राजधानी में शातिर ठग सक्रिय हो रहे हैं. ठग ने सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से एक करोड़ से ज्यादा रुपये ऐठ लिए. जौनपुर निवासी युवक दिलीप राय बलवानी ने खुद को सचिवालय कर्मी बताकर पीड़ित को नौकरी का झांसा दिया था. आरोपी ने नौकरी के नाम पर पीड़ित से करोड़ रुपये की मांग की.

थाना विभूतिखंड क्षेत्र में आरोपी दिलीप राय के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है. हजरतगंज निवासी पीड़ित सुरेंद्र यादव की मुलाकात मार्च 2021 में दिलीप से हुई थी. आरोपी का ऑफिस विभूतिखंड में है. दिलीप राय ने पीड़ित सुरेंद्र को बताया कि वह सचिवालय में कार्यरत है और वह किसी की भी सरकारी नौकरी लगवा सकता है. आरोपी युवक की बातों में आकर सुरेंद्र अपने कई रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के लिए कहा था.

आरोपी ने नौकरी के नाम पर प्रति युवक 10 लाख रुपये कैश की डिमांड की थी. उसके बाद पीड़ित सुरेंद्र ने दिलीप राय को 1 करोड़ 3 लाख कैश और 15 लाख रुपये का चेक दे दिया. पीड़ित ने बताया कि रुपये देने के एक साल बाद भी आरोपी ने किसी की भी नौकरी नहीं लगवाई और न उसने रुपये वापस किए. पीड़ित सुरेंद्र यादव की तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया. तहरीर के आधार पर मामले में जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button