राजू श्रीवास्तव के निधन पर विधानसभा में रखा गया दो मिनट का मौन
लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। आज सदन में विधायी कार्य हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव भी सदन में मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर के बाद विधानसभा में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मानसून सत्र (UP Monsoon Session) के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी सरकार और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष के बीच जवाबों और सवालों का लंबा दौर चला था। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जवाब के बाद सपा विधायकों ने हंगामा कर दिया था और सदन छोड़ कर निकल गए थे। इसके बाद सपा के विधायक विधानसभा में धरने पर बैठ हंगामा करते रहे और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे थे।