adevertisment Adevertiisment banner

राज ठाकरे 5 जून को पहुंच सकते हैं अयोध्या, मुंबई में लगाए गए पोस्टर

अयोध्या: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे अयोध्या दौरे पर 5 जून को जा सकते हैं. इसे लेकर मुंबई में पोस्टर लगाए गए हैं.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एक कदम और आगे बढ़ाते हुए मुंबई की सड़कों पर ‘चलो अयोध्या’ का पोस्टर लगाए हैं. इसमें लोगों से जून के महीने में राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा में शामिल होने की अपील की गई. इस पोस्टर में सबसे ऊपर जय श्री राम लिखा है. उसके बाद धर्मांध नाही, मी धर्माभिमानी लिखा है. फिर चला अयोध्या लिखा है. ये पोस्टर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास लगाए गए हैं.

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने 5 जून को अयोध्या जाने की योजना बनाई है. इसमें 10,000 से अधिक मनसे कार्यकर्ताओं के साथ एक दर्जन विशेष ट्रेनों में उन्हें महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से ले जाने के लिए बुक किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button