adevertisment Adevertiisment banner

रायबरेली: कार पर ट्रक पलटने से दो बच्चों सहित पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

रायबरेली: भदोखर थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात दरियापुर के पास एक बड़ा हादसा हो गया. एक कार पर विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक पलट गया. इससे कार में सवार दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी कार सवारों को बाहर निकाला. तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. इसमें दो की हालत गंभीर है. वहीं, एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में हुए सड़क हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है.

जानकारी के अनुसार, देर रात भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर के पास एक ट्रक कार पर पलट गया. कार में 8 लोग सवार थे. कार में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन, वो कार से नहीं निकाल पाए. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में चिकित्सक ने दो बच्चों सहित पांच को मृत घोषित कर दिया. एक घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया. दो की हालत गंभीर देखकर उन्हें भर्ती कर लिया गया. मृतकों की पहचान राकेश अग्रवाल, सोनम अग्रवाल के रूप में हुई. ये दोनों पति-पत्नी थे. रेयांश, राइशा और उनकी मां रुचिका अग्रवाल एक परिवार से थे. बताया जा रहा है कि सभी 8 लोग कार से ढाबे पर खाना खाने के लिए निकले थे. वापसी के समय उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Related Articles

Back to top button