adevertisment Adevertiisment banner

राशन की दुकानों पर खाद्यान्न की सूची स्पष्ट: डीएम

संभल: आज जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विकासखंड बहजोई के ग्राम पंचायत कनेटा एवं ग्राम पंचायत मिर्जापुर में राशन वितरण की दुकानों का औचक निरीक्षण किया सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कनेटा मैं जयवीर की राशन वितरण की दुकान का निरीक्षण किया गया राशन विक्रेता की दुकान पर लगी सूची स्पष्ट नहीं पाई गई तथा दुकान पर साफ-सफाई की व्यवस्था भी कम पाए जाने पर जिलाधिकारी नाराज गी व्यक्त की तथा सूची स्पष्ट रखने तथा साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए तथा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की समस्त राशन की दुकानों पर लगे साइन बोर्ड पर लिखी सूची स्पष्टता पाटनीय होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने अंत्योदय पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धार को से वार्ता करते हुए राशन वितरण के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा कार्ड धारकों से मोबाइल पर भी राशन वितरण के विषय में जानकारी प्राप्त की जिस पर कार्ड धारकों द्वारा राशन वितरण समय से वितरण होने की जानकारी दी गई ग्राम पंचायत कनेटा मैं साफ सफाई की व्यवस्था खराब मिलने पर ग्राम प्रधान पर नाराजगी व्यक्त की एवं जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विकासखंड बहजोई के ग्राम पंचायत मिर्जापुर में शाहाना की राशन की दुकान का भी निरीक्षण किया। साइन बोर्ड सही पाया एवं सूची भी सही पाई गई तथा लोगों से वार्ता कर राशन वितरण के विषय में भी जानकारी प्राप्त की जिस पर वहां के लोगों द्वारा राशन वितरण में संतुष्टि दिखाई गई जिसमें जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश करते हुए कहा कि राशन की दुकानों पर खाद्यान्न इस तरीके से स्टॉक में रखा जाए जिससे उसकी घटना करने में आसानी हो। एवं उन्होंने कहा कि राशन की दुकानों पर साइन बोर्ड भी नए डिजाइन के लगवाए जाएं ताकि लोगों को खाद्यान्न के बारे में जानकारी प्राप्त करने में आसानी हो।

Related Articles

Back to top button