adevertisment Adevertiisment banner

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में बेलारूसी सेना नहीं लेगी हिस्सा

मास्को, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग और भी ज्यादा अक्रामक होती जा रही है। इस बीच, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने शुक्रवार को कहा कि बेलारूसी सशस्त्र बल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भाग नहीं ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान में हमारी सेना भाग नहीं लेंगी। रूस के एक करीबी सहयोगी लुकाशेंको ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर लंबी बातचीत की है। बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर बहु-आयामी आक्रमण करने के लिए बेलारूसी क्षेत्र का उपयोग किया है।यूक्रेनी के परमाणु कंपनी का कहना है कि परमाणु संयंत्र पर रूसी हमले में 3 यूक्रेनी सैनिक मारे गए और 2 घायल हुए हैं।रूसी सैनिकों ने पहली बार यूक्रेन के काला सागर बंदरगाह के शहर मायकोलायिव में प्रवेश किया है। शुक्रवार को यूक्रेन के क्षेत्रीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आनलाइन साझा किए गए एक वीडियो बयान में गवर्नर विटाली किम ने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में लड़ाई चल रही है आप सब लोग घबराओ मत।रूस ने इंटरनेट के खिलाफ अपना नियंत्रण बड़ा दिया है और बीबीसी सहित कई मीडिया वेबसाइटों पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी मीडिया वाचडाग के अनुसार रूसी भाषा के यूएस-वित्त पोषित रेडियो चैनल, फेसबुक और कुछ वेबसाइटों तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है। रूसी अधिकारियों ने पश्चिम पर यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बारे में झूठी सूचना फैलाने का आरोप लगाया। मास्को यूक्रेन पर किए जा रहे हमले को इसे विशेष सैन्य अभियान के रूप में प्रदर्शित कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम को झूठ का साम्राज्य बताया था।

Related Articles

Back to top button