adevertisment Adevertiisment banner

रोड़वेज बस और कार में हुई भिड़ंत, एक परिवार को पांच लोग घायल

अलीगढ़ः जनपद के अकराबाद थाना क्षेत्र में देर रात रोड़वेज बस की कार से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचनी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस के मुताबिक, थाना अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड़ पर नानऊ नहर पुल के पास देर शाम एक बस और कार में टक्कर हो गई. इसमें जनपद बुलंदशहर के कस्बा खुर्जा के मोहल्ला राम सिंह बाड़ा निवासी सुशील कुमार पुत्र देवी दयाल रविवार की रात गांव नानऊ स्थित अपने फूफा रमेश के घर से कार से अपनी पत्नी सीमा देवी, छोटे भाई अमित की पत्नी रश्मि देवी, बुआ गुड्डो देवी पत्नी रमेश और सात माह की मासूम बच्ची गरिमा के साथ अपने घर खुर्जा वापस जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार कासगंज डिपो की अनुबंधित बस ने कार में टक्कर मार दी.

इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद परिजनों को सूचना दी. मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रहा है.

Related Articles

Back to top button