adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ में कल होगी किसान महापंचायत

किसान नेता राकेश टिकैत का आह्वान बड़ी संख्या में हों शामिल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। इस ऐलान के बाद भी बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं। इस बीच किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 22 नवंबर को लखनऊ में एक किसान महापंचायत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने किसान महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से दूरदराज के किसानों को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा है कि 22 नवंबर को लखनऊ के इकोगार्डंन बंगला बाजार में आयोजित किसान महापंचायत में आप सभी किसान, मजदूर व युवा साथी अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में शामिल हों। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिन कृषि बाजार सुधारों की बात की जा रही है वह नकली व बनावटी है। इन सुधारों से किसानों की बदहाली रुकने वाली नहीं है।

कृषि व किसान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाना सबसे बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने और मारे गए किसानों को मुआवजा दिलाने के मुद्दे पर चर्चा होगी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वर्ष से चले आ रहे किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को तीनों कृषि कानून को वापस करने ऐलान किया। उन्होंने कहा कि संसद की आगामी शीतकालीन सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की दिशा में पूरी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमें इस बात का अफसोस रहेगा कि हम तीनों ही कृषि कानून होने से होने वाले फायदों के बारे में किसानों को नहीं समझा पाए। जिसका नतीजा हुआ है कि ये कानून वापस लेने पड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने किसान भाइयों से माफी भी मांगी।

Related Articles

Back to top button