adevertisment Adevertiisment banner

लोकप्रियता के ग्राफ में ‘नमो’ का बजा डंका, दुनिया के नंबर-1 नेता बने मोदी

नई दिल्‍ली । एक बार फ‍िर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के एक लोकप्रिय नेता के रूप में प्रतिष्ठित हुए है। नमो का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। ग्‍लोबल पापु‍लरिटी में एक बार फ‍िर पीएम मोदी नंबर एक स्‍थान पर बने हुए हैं। लोकप्रियता के सर्वे के दौरान ग्लोबल वर्ल्ड लीडर्स लिस्ट में मोदी को पहले नंबर पर चुना गया है। पीएम मोदी को इस लिस्‍ट में 71 फीसद अप्रूवल रेटिंग मिली है। इस सर्वे में दुनिया के अन्‍य ग्‍लोबल लीडर्स उनसे कहीं पीछे हैं। इस सर्वे को मार्निंग कंसल्‍प पालिटिक्‍ल इंटेलिजेंस ने जारी किया है। आइए जानते हैं कि इस सर्वे में दूसरे स्‍थान पर कौन है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफ‍िंग समेत दुनिया के अन्‍य नेताओं की क्‍या स्थिति है। इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71 फीसद लोगों के समर्थन के साथ वह पहले स्‍थान पर है। इस सर्वे में सात फीसद लोग तटस्‍थ रहे और 21 फीसद लोगों ने पीएम मोदी को खारिज किया है। 66 फीसद समर्थन के साथ मेक्सिको के राष्‍ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादर दूसरे स्‍थान पर रहे। तीसरे स्‍थान पर इटली के प्रधानमंत्री मारिया द्राघी है। उनको 60 फीसद लोगों का समर्थन मिला है। सात फीसद लोग तटस्‍थ रहे और 33 फीसद लोगों ने द्राघी का समर्थन नहीं किया।अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन सातवें पायदान पर हैं। उनकी रेटिंग में काफी गिरावट आई है। 43 फीसद लोगों ने बाइडन का समर्थन किया है। आठ फीसद तटस्‍थ रहे और 49 फीसद लोगों ने बाइडन का विरोध किया है। लोकप्रियता सर्वे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोर‍िस जानसन 10वें स्‍थान पर है। 26 फीसद लोगों ने उनका समर्थन किया है, जबकि पांच फीसद लोग तटस्‍थ रहे और 69 फीसद लोग उनके विरोध में हैं। चौथे स्‍थान पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हैं। किशिदा को 48 फीसद लोगों ने समर्थन किया है।

Related Articles

Back to top button