adevertisment Adevertiisment banner

वकीलों का कैंटीन संचालक पर धारदार हाथियार से हमला करने का आरोप, FIR दर्ज

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में टहलने गए अधिकवक्ताओं और कैंटीन संचालकों के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि कैंटीन संचालकों ने वकीलों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जहां वकीलों ने सपा प्रदेश सचिव व पूर्व मंत्री राम सिंह राणा समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं, पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.

गोमतीनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक हाईकोर्ट अधिवक्ता संजय सिंह ने थाने में तहरीर दी है, जिसके मुताबिक शिकायतकर्ता अधिवक्ता अपने साथियों के साथ लोहिया पार्क टहलने गए थे. जहां वो कैंटीन में चाय पीने के लिए रुके तो कैंटीन संचालकों से उनका विवाद हो गया. इस पर वे वहां से निकल गए, लेकिन कुछ दूर जाने पर खुद को सपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राम सिंह राणा का खास बताते हुए धारदार हथियारों के साथ उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया.

इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायतकर्ता वकील की शिकायत पर राम सिंह राणा, रुद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश व रिशु समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ धारा 120b, 147 समेत आधा दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष कैंटीन में काम करने वाले विनय कश्यप की तहरीर पर संजय सिंह समेत 10 वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Related Articles

Back to top button