adevertisment Adevertiisment banner

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नाव चलाने पर रोक

वाराणसी: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में नौका संचालन को प्रतिबंधित कर दिया. गुरुवार को सहायक पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार पाण्डेय ने नौका संचालन के प्रतिबंधित होने के चलते घाट का निरक्षण किया.

जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर घाट पर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. सहायक पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि नौका संचालन को लेकर डीसीपी काशी जोन ने आदेश दिया था. उसी के चलते कार्रवाई की गई है. सभी नाविकों को लिखित रूप से सूचित कर दिया गया है, कि किसी भी तरह का नौका संचालन न किया जाए. जल पुलिस और एनडीआरएफ की नौकाएं इमरजेंसी के लिए प्रतिबंधित नहीं की गई हैं. गंगा में चलने वाले क्रूज को भी बैन कर दिया गया है. वहीं, सावन के तीसरे सोमवार के मद्देनजर आने वाले कावड़ियों को लेकर पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है.

नाविक शम्भू निषाद ने बताया कि गंगा में बढ़ते जलस्तर के कारण घाटों का संपर्क एक-दूसरे से टूट चुका है. वहीं, गंगा आरती का स्थान भी बदल दिया गया है. ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए हम सभी नाविकों ने नावों का संचालन बंद कर दिया है. इस समय नाव चलाना उचित नहीं होगा है. जब गंगा के जलस्तर में कमी आएगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी. तभी फिर से नावों का संचालन शुरू किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button