adevertisment Adevertiisment banner

शादी से पहले मंगेतर से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ: मड़ियांव कोतवाली अंतर्गत मंगलवार को पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि राहुल मिश्रा के परिजनों ने पीड़िता से एक वर्ष पहले शादी तय की थी. आरोप है कि राहुल ने शादी से पहले पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता के गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात कराया. जिसके बाद पीड़िता ने मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है.राजधानी स्थित पलटन छावनी के रहने वाले राहुल मिश्रा का विवाह एक युवती से तय हुआ था. युवती के परिजनों ने करीब एक वर्ष पहले शादी तय की थी. जिसके बाद आरोपी राहुल मिश्रा का युवती से मिलना-जुलना शुरू हो गया था. आरोप है कि इस दौरान राहुल ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए, साथ ही पीड़िता के गर्भवती हो जाने के बाद डरा धमकाकर गर्भपात कराया. इसकी शिकायत लेकर पीड़िता के परिजन राहुल के घर पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि आरोपी राहुल ने पीड़िता की माता को जान से मारने की धमकी दी. जिसको लेकर पीड़िता ने 8 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

सुराग

मड़ियांव थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि बलात्कार के आरोप में राहुल मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता के शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button