adevertisment Adevertiisment banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जल्द होगी घोषणा

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने अभी यह ऐलान नहीं किया है कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ (यूपी) से सांसद हैं। अखिलेश अगर विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें लोकसभा की सदस्यता छोड़नी होगी। पिछले दिनों उन्होंने कहा भी था कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से वह चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि पार्टी यदि चाहेगी तो वे भी चुनाव लड़ेंगे। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि ‘मैंने कई चुनाव लड़े हैं। आगे भी लडूंगा। अगर हमारे लोग और समाजवादी पार्टी चाहेगी तो इस बार भी हम चुनाव लड़ेंगे।’ कहां से चुनाव लड़ेंगे? इस पर अखिलेश ने कहा, ‘यह पार्टी तय करेगी कि मैं कहां से चुनाव लड़ूंगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। वर्ष 2012 में जब अखिलेश के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी तब भी वे विधान परिषद के सदस्य बने थे। योगी आदित्यनाथ भी जब 2017 में मुख्यमंत्री बने थे तब वे सांसद थे, बाद में विधान परिषद के सदस्य बने थे। हालांकि इस बार उन्होंने विधान सभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अखिलेश ने कहा कि ‘अगर आज उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हो रहा है तो उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है

Related Articles

Back to top button