adevertisment Adevertiisment banner

सवारी वाहन-टैंकर की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ: शनिवार को टाटा मैजिक और टैंकर की टक्कर हो गयी. इसमें छह लोगों की मौत हो गयी. वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ये सड़क हादसा बनी मोहान मार्ग पर लतीफ नगर के पास किरण मोटर्स के सामने करीब 3 बजे हुआ. सीएम योगी ने शोक जताया.

राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मोहान रोड पर हादसा हुआ. शुक्रवार रात करीब 3 बजे मोहन से कानपुर रोड की ओर जा रहा टैंकर और कानपुर रोड शिव मोहन की तरफ सवारी लेकर आ रही टाटा मैजिक में आमने-सामने से टक्कर हो गई. इसमें टाटा मैजिक में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया.

पुलिस के अनुसार इस हादसे में शैलेन्द्र पुत्र सन्तराम, रामधार पुत्र परसू, पुरषोत्तम पुत्र लक्ष्मी उनर, जयकरन पुत्र दुदाई, सभर पुत्र दुदाई और राहुल पुत्र नरेश की मौत हो गयी. इस हादसे में संतोष पुत्र मुन्नीलाल, कुलदीप पुत्र दिनेश, रामेंद्र पुत्र पूरन, जितेंद्र पुत्र पूरन, विवेक पुत्र संतोष और शमीन पुत्र हसीन घायल हो गये. सभी हरदोई में अतरौली के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया.

बंथरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आज रात करीब 3 बजे लतीफ नगर बंथरा में टौटा मैजिक UP 32 CZ 9616 और टैंकर up 85 AT 3629 की सामने टक्कर हो गयी. इसमें छह लोगों की मौत हो गयी. बाकी छह घायल लोगों का इलाज चल रहा है. टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था. परिवारीजनों को सूचना दे दी गयी है.

Related Articles

Back to top button