adevertisment Adevertiisment banner

सीएम योगी पहुंचे विराटनगर, धर्मेंद्र महाराज के उत्तराधिकारी के चादरपोशी समारोह में की शिरकत

जयपुर. विहिप नेता और संत आचार्य धर्मेंद्र महाराज के निधन के बाद आज श्री पंचखंड पीठाधीश्वर में उनके उत्तराधिकारी का चादर पोशी समारोह है. जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ आज विराटनगर (Yogi Adityanath Jaipur tour) पहुंच चुके हैं.
बता दें, योगी आदित्यनाथ वहां स्वर्गीय आचार्य धर्मेंद्र के उत्तराधिकारी के रूप में सोमेंद्र महाराज की चादर पहुंची कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही संत समागम को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पंचखण्ड पीठ के आचार्य धर्मेंद्र की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आचार्य धर्मेंद्र ने गौरक्षा, सनातन धर्म और राम मंदिर को लेकर बड़े आंदोलन किए थे. उन्होंने आचार्य सोमेंद्र की चादरपोशी कर संत परंपरा के निर्वहन करने की बात कही. कार्यक्रम के योगी आदित्यनाथ वापस हेलीकॉप्टर के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गोरखपुर के गोरक्ष पीठाधीश्वर हैं. विहिप नेता और श्री राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने वाले श्री पंच खंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज का निधन पिछले दिनों हो गया था. जिसके बाद अब उनके उत्तराधिकारी के रूप में उनके पुत्र का चादरपोशी समारोह होगा.

Related Articles

Back to top button