adevertisment Adevertiisment banner

स्पाइस जेट की सभी उड़ानें 31 जुलाई तक के लिए निरस्त, परेशान यात्री तलाश रहे विकल्प

गोरखपुर।  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रतिबंध का असर विमान कंपनी स्पाइस जेट की गोरखपुर एयरपोर्ट से होने वाली उड़ानों पर भी पड़ा है। स्पाइस जेट की 31 जुलाई तक सभी उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं। यात्री अब यात्रा के लिए नया विकल्प तलाश रहे हैं। विमान सेवा मुंबई, दिल्ली, कानपुर और वाराणसी के लिए थी।

स्पाइस जेट की मुंबई की उड़ान बृहस्पतिवार को भी निरस्त रही। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान रहे। संबंधित शहरों की यात्रा के लिए विकल्प तलाशते दिखे। इसी बीच सूचना आई कि शुक्रवार से 31 जुलाई तक मुंबई, दिल्ली, कानपुर और वाराणसी के लिए विमान कंपनी ने अपनी सभी उड़ानें निरस्त कर दी हैं।

उड़ानें रद्द होने से परेशान यात्री इंडिगो के विमान में टिकट करा रहे हैं। कुछ ट्रेनों में सीट तलाश रहे हैं। आशंका है कि गोरखपुर से स्पाइस जेट की उड़ानें आगे भी प्रभावित हो सकती हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल का कहना है कि फिलहाल, 31 जुलाई तक स्पाइस जेट की गोरखपुर से सभी उड़ानें निरस्त होने की सूचना मिली है।

Related Articles

Back to top button