adevertisment Adevertiisment banner

हरियाली अमावस्या आज, पीपल पर जल चढ़ाने से जिंदगी में आगे बढ़ेंगे आप

वाराणसी: सनातन धर्म में हर पर्व हर त्यौहार का अपना एक अलग महत्व होता है. हर माह तिथि पर्व के अनुसार विशेष महत्ता के साथ ईश्वर की आराधना की जाती है. श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि, जिसे हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु की आराधना का दिन होता है. आज हरियाली अमावस्या का दिन है. माना जाता है कि इस दिन पूजा अर्चना के साथ ही दर्शन पूजन और कुछ उपाय आपको विशेष फल दिला सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि बुधवार 27 जुलाई को रात्रि 9:12 पर लग चुकी है, जो गुरुवार 28 जुलाई की रात्रि 11:25 तक रहेगी इसके फलस्वरूप हरियाली अमावस्या का पर्व 28 जुलाई को ही मनाया जाएगा. स्नान दान इत्यादि करते हुए अमावस्या के दिन जिन्हें पितृ दोष हो वह विधि विधान से कर्मकांडी ब्राह्मण के द्वारा पित्र दोष के निवारण का कार्य संपन्न कर सकते हैं.

आज के दिन पति पत्नी को गंगा स्नान अथवा घर में स्नान के जल में थोड़ा गंगा जल मिलाकर स्नान करना चाहिए. पति पत्नी दोनों को मिलकर पूजा संपन्न करनी चाहिए. कहा जाता है कि आज के दिन ॐ उमा महेश्वराय नमः का मंत्र अधिकतम संख्या में जप करने से भगवान भोलेनाथ भगवान उमा जानी माता पार्वती की कृपा मिलती है. यह भी कहा जाता है कि आज के दिन किसी मंदिर अथवा सार्वजनिक स्थान पीपल का पौधा लगाना चाहिए, उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, जैसे-जैसे यह पौधा विकसित होगा वैसे वैसे दंपत्ति के जीवन में भी सुख-समृद्धि और खुशहाली बढ़ेगी.

Related Articles

Back to top button