adevertisment Adevertiisment banner

हिजाब मुद्दा: 24 छात्राएं एक सप्ताह के लिए कक्षा से प्रतिबंधित

उप्पिनंगडी (दक्षिण कन्नड़) : उप्पिनंगडी फर्स्ट ग्रेड कॉलेज में सोमवार को हिजाब पहनकर आई 24 छात्राओं को एक सप्ताह के लिए कक्षा में प्रदेश से प्रतिबंधित कर दिया गया है. कॉलेज में इन घटनाओं के बाद छात्रों की मांगों को सुनने के लिए मंगलौर विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक ने सोमवार को कॉलेज का दौरा किया. उन्होंने छात्राओं को कक्षा में उपस्थित होने और पढ़ाई-लिखाई की प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया. हालांकि, कुछ छात्राएं नहीं मानी और हिजाब पहनकर कॉलेज प्रवेश करने पर अड़ी रही.

सोमवार शाम को प्राचार्य शेखर ने प्राध्यापकों की बैठक बुलाई. राज्य उच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर, सरकार के परिपत्र और कॉलेज की विकास समिति के निर्णय के आधार पर, बैठक में सर्वसम्मति से उन 24 छात्राओं पर कक्षा प्रतिबंध लगाने का निर्णय पारित किया गया. इससे पहले इसी मुद्दे पर 7 छात्राओं पर कक्षा प्रतिबंध लगाया गया था.

Related Articles

Back to top button