adevertisment Adevertiisment banner

अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, यूपी बोर्ड के टॉपर्स को आज देंगे लैपटॉप, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज है. अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी है.


समाजवादी पार्टी ने ट्वीट में लिखा है कि युवाओं, महिलाओं, बुज़ुर्गों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और समाज के हर वर्ग के जीवन में अपनी दूरदर्शी सोच से बहुआयामी बदलाव लाने वाले विकास पुरुष राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी. आज अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता केक काटेंगे और सपा मुख्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन करेंगे.

Related Articles

Back to top button