adevertisment Adevertiisment banner

अखिलेश यादव के साथ चाचा शिवपाल ने की सीटों पर चर्चा

लखनऊ: बेटे आदित्य के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सीट बंटवारे को लेकर विस्तार से बातचीत की. वहीं सूत्रों की मानें तो 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे और गठबंधन के अंतर्गत उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा को लेकर ये मुलाकात पहले से निर्धारित थी. इसी कड़ी में बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे आदित्य यादव के साथ अखिलेश यादव के आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने सीट बंटवारे समेत अन्य कई मुद्दों पर भी बातचीत की. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सहयोगी दलों की बैठक में चाचा व प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, ओमप्रकाश राजभर, कृष्णा पटेल सहित अन्य छोटे दलों के नेता समन्वय बैठक में शामिल हुए.

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के साथ सहयोगी के रूप में जुड़े हैं. कुछ दिन पहले मुलायम सिंह यादव वहीं समाजवादी पार्टी कार्यालय आए थे और अखिलेश यादव व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव पर चर्चा की थी. कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र भी उन्होंने दिया था और कहा था कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हो मैदान में लगने की जरूरत है.

सूत्र बताते हैं कि अखिलेश यादव शिवपाल सिंह यादव के बीच आज हुई इस मुलाकात में टिकट बंटवारे समेत अन्य कई मुद्दों पर भी बातचीत हुई है. वहीं, करीब आधा दर्जन सीट शिवपाल सिंह यादव को देने की बात सामने आ रही है. इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के करीब 2 दर्जन से अधिक नेताओं को समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ाने की भी बात कही जा रही है.

Related Articles

Back to top button