adevertisment Adevertiisment banner

अग्निपथ रिक्रूटमेंट योजना: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर अहम बैठक शुरू

नई दिल्ली : अग्निपथ रिक्रूटमेंट योजना पर विचार करने के लिए सेना के तीनों अंगों के प्रमुख दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पहुंच चुके हैं. वहां इनके बीच अग्निपथ भर्ती स्कीम पर चर्चा हो रही है. आर्मी चीफ मनोज पांडे, वायुसेना चीफ विवेक राम चौधरी और नेवी चीफ आर हरि कुमार इस मीटिंग में शामिल हो रहे हैं. इससे पहले, रक्षा मंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि, जो नौजवान चार वर्ष सेना में सेवा देने के बाद बाहर निकलेंगे उन्हें आजीवन अग्निवीर के रूप में जाना जाएगा. मुझे खुशी है कि इन अग्नि वीरों की सैनिक सेवा समाप्त होने के बाद कई सरकारी विभागों में चयन के लिए उन्हें प्राथमिकता दिए जाने की घोषणा हो चुकी है. यदि वे कोई और काम करना चाहेंगे तो उन्हें सस्ती दर पर कर्ज की भी सुविधा प्रधान की जाएगी.

रक्षा मंत्री ने आगे कहा है कि, देश की सेनाओं में अग्निवीर केवल नई भर्तियां लाने भर का नाम नहीं है बल्कि उन्हें भी वही क्वालिटी ट्रेनिंग दी जाएगी जो आज सेनाओं के जवानों को मिल रहा है. ट्रेनिंग का समय भले ही छोटा होगा मगर क्वालिटी से कोई समझौता नही होगा. इन आठ सालों में हर भारतीय ने यह महसूस किया है कि इस समय भारत में एक ऐसी सकरार है जो भारतीयों की चिंता केवल अपनी सरहदों के भीतर ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में करती है.

Related Articles

Back to top button