adevertisment Adevertiisment banner

अग्निपथ सैन्य भर्ती स्कीम को लेकर मायावती ने बीजेपी नेताओं को दी ये नसीहत

लखनऊ: बसपा अध्यक्ष मायावती (BSP President Mayawati) ने अग्निपथ सैन्य भर्ती स्कीम (Agnipath Recruitment Scheme) को लेकर बीजेपी नेताओं को नसीहत दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि केन्द्र की अग्निपथ सैन्य भर्ती स्कीम देश की सुरक्षा फौजी के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ी होने के बावजूद भाजपा नेता जिस प्रकार से अनाप-शनाप व अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं वह घोर अनुचित. जनता में भ्रम व सेना के लिए मुश्किलें पैदा करने वाली संकीर्ण राजनीति तुरन्त बंद हों.

मायावती ने कहा कि देश को अचंभित करने वाली नई अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना, सरकार द्वारा नोटबन्दी व तालाबन्दी आदि की तरह ही, अचानक व काफी आपाधापी में थोपी जा रही है, जिससे प्रभावित होने वाले करोड़ों युवा व उनके परिवार वालों में खासा आक्रोश है. सरकार इनके प्रति भी अहंकारी रवैये से बचे.

Related Articles

Back to top button