adevertisment Adevertiisment banner

अमूल ने दूध के दामों में की ₹3 की बढ़ोत्तरी, नए दाम आज से होंगे लागू

गुजरात: आम बजट का असर दिखने लगा है. अमूल ने आज सुबह तगड़ा झटका दिया है. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ ने बयान जारी करते हुए कहा कि आज से दूध के दामों में 3 रुपये की बढ़ोत्तरी की जा रही है. ये दाम आज से लागू हो रहे हैं. बता दें, इससे पहले अमूल ने अक्टूबर में दो रुपये दाम बढ़ाए थे. ताजा जानकारी के मुताबिक अमूल का ताजा आधा लीटर की कीमत अब 27 रुपये हो गई है. वहीं, 1 लीटर के दाम 54 रुपये हो गए हैं. संघ के प्रबंध निदेशक जयेन महेता ने यह साफ किया कि दूध के दामों में बढ़ोतरी गुजरात में लागू नहीं होगी. नई दरें मुंबई, कोलकाता और दिल्ली समेत अन्य बाजारों के लिए हैं.
वहीं, अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम आधा किलो दूध की कीमत 33 रुपये हो गई है. इसके 2 किलो पैकेट के दाम 66 रुपये हुए हैं. वहीं, अमूल गाय के 1 ली. दूध के नए दाम 56 रुपये हो गए हैं. इसके आधे लीटर पैकट की कीमत के लिए अब 56 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, भैंस का A2 दूध अब 70 रुपये का मिलेगा. अमूल ने इस साल पहली बार दूध के दामों में वृद्धि की है, वहीं, दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दामों में 2 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी.
अमूल कंपनी ने बयान देते हुए कहा कि दूध के दामों में उत्पादन और लागत में बढ़ोत्तरी के चलते वृद्धि का फैसला लिया गया है. कंपनी ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल चारे की कीमत में करीब 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. इस वजह से यह फैसला लेना पड़ा.

Related Articles

Back to top button