adevertisment Adevertiisment banner

अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने राहगीरों को रौंदा, 3 की मौत, कई जख्मी

अलीगढ़: जनपद के थाना क्वरसी स्थित नगला पटवारी चौकी के पास एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई तो वहीं, 5 लोग गंभीर से जख्मी बताए जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया है.

घटना के चश्मदीदों की मानें तो रेडी लगाकर सड़क किनारे सामान बेच रहे लोग इस तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं, गंभीर रूप से जख्मी 5 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

इधर, इस दर्दनाक हादसे की जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही जख्मी लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रक ने एक स्थान पर नहीं, बल्कि कई स्थानों पर हादसों को अंजाम दिया है. वहीं, आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया है.

Related Articles

Back to top button