adevertisment Adevertiisment banner

आज भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है. भारत तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है और हमारा इकोलॉजी को भी मजबूत कर रहा है. उन्होंने कहा,’मैं इस सम्मेलन में उपस्थित सभी राज्यों से पर्यावरण संरक्षण में सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने और पूरे भारत में सफल समाधान लागू करने का आग्रह करता हूं.’ पीएम नरेंद्र मोदी, एकता नगर में आयोजित हो रहे पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यों के नीति निर्माताओं के इस तरह के राष्ट्रीय सम्मेलनों में पीएम मोदी की भागीदारी एक पद्धति का अनुसरण करती है. प्रधानमंत्री की तरफ से इस बात का जानबूझ कर प्रयास किया जाता है कि सहकारी संघवाद एवं ‘टीम इंडिया’ की भावना का पोषण करते हुए राज्य के नेताओं को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य एवं दृष्टिकोण प्रदान किया जाए.
सूत्रों ने अपनी बात के पक्ष में ऐसे कई उदाहरण दिए. उन्होंने कहा कि गत 10 सितंबर को, प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 अगस्त को सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन को भी संबोधित किया था.
सूत्रों ने कहा कि वह 16 जून को मुख्य सचिवों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए धर्मशाला गए थे. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पहला सम्मेलन था, जहां प्रधानमंत्री ने विभिन्न नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए देश के वरिष्ठतम नौकरशाहों के साथ विचार-विमर्श किया था. सूत्रों ने कहा कि मोदी ने 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन का भी उद्घाटन किया था.

Related Articles

Back to top button