adevertisment Adevertiisment banner

आधा दर्जन ट्रेनों में पेंट्रीकार लगाने की बोर्ड की हरी झंडी

गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर रूट पर आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों में पेंट्रीकार लगाने को हरी झंडी दे दी है। पेंट्रीकार लगने के बाद यात्रियों को ताजा और गरम मनपसंद खाना सीट पर ही मिल जाएगा। आइआरसीटीसी ने कुक्ड फूड देने वाली सभी पुरानी एजेंसियों को नामित कर दिया है। नई एजेंसियां भी नामित की जा रही हैं। पेंट्रीकार लगने के बाद भी यात्रियों को ई कैटरिंग तथा रेडी टू ईट भी मिलती रहेगी। यात्री अपनी सुविधानुसार नाश्ता और भोजन का आर्डर कर सकेंगे। दरअसल, कोविड काल में कुक्ड फूड पर रोक लगने के साथ ही लगभग सभी ट्रेनों से पेंट्रीकार भी हट गए थे। यात्रियों को सिर्फ खानपान की पैक्ड सामग्री ही मिल रही रही थी। फिलहाल, आइआरसीटीसी ने पेंट्रीकार का प्रस्ताव पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को मुहैया करा दिया है। प्रस्तावित तारीख से पेंट्रीकार लगनी शुरू हो जाएंगी। आने वाले दिनों में सभी प्रमुख ट्रेनों में पेंट्रीकार लग जाएगी। जिन ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा नहीं होगी, उनके यात्रियों को भी कुक्ड फूड मिलेगा। इसके लिए गोरखपुर सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर बेस किचन तैयार किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button