adevertisment Adevertiisment banner

आबकारी विभाग ने संयुक्त टीम के साथ मारा छापा, बड़ी मात्रा में कच्ची शराब के कारोबार का भंडाफोड़

गाजियाबाद। लायक हुसैन

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग लगातार एक्शन में अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में चलाया गया गहन सर्च अभियानलोनी व टीला मोड़ अंतर्गत सीती, भनेड़ा, भूपखेड़ी, हिंडन खादर क्षेत्र आदि स्थानों में दी गई दबिश, दबिश के दौरान लगभग 100 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं लगभग 3000 किलोग्राम लहन की गई बरामद उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज के निर्देशन में संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन मेरठ व उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार मेरठ के पर्यवेक्षण में तथा जिला आबकारी अधिकारी गाजियाबाद के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 22/4/22 को आबकारी टीम गाजियाबाद द्वारा थाना लोनी व टीला मोड़ अंतर्गत सीती, भनेड़ा, भूपखेड़ी, हिंडन खादर क्षेत्र आदि स्थानों में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई और लगभग 3000 किलोग्राम लहन मिला जिसे मौके पर नष्ठ कर दिया गया साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार जिलाधिकारी गाजियाबाद श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबार को लेकर कार्रवाई निरंतर स्तर पर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button