adevertisment Adevertiisment banner

उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

लखनऊ: मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है. मानसूनी ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आने वाले तीन चार दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कही भारी बारिश होने की संभावना है.

सोमवार को राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज रफ्तार हवा चलने और बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहा. पिछले दो-तीन दिनों से निकल रही तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. तेज हवा चलने के साथ बारिश से लोगों को राहत मिली है.

इन जिलों में जारी किए गए अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर तथा इनके आसपास के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर तथा इसके पास आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ
सोमवार को को राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार हवा चलने पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने से पिछले दो-तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राजधानी वासियों को कुछ राहत मिली अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम में आद्रता अधिकतम 89% व न्यूनतम 65% रही मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
कानपुर नगर
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य है. वहीं, अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य है. वहीं, अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियश कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि सामान्य है.

Related Articles

Back to top button