adevertisment Adevertiisment banner

ऑमिक्रॉन ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र, राजस्थान में सात-सात

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रान के नए मामलों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। रविवार को महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ जिला में ओमिक्रॉन से संक्रमित सात और केसों की पुष्टि हुई है। इनमें से चार विदेशों से लौटे हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है। इससे पहले रविवार सुबह दिल्ली में ओमिक्रॉन के पहले केस का पता चला था। उधर, राजस्थान में भी एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब देश में नए वेरिएंट के कुल 19 मामले हो गए हैं। दिल्ली, राजस्थान और पिंपरी चिंचवाड़ से पहले बंगलूर, मुंबई और जामनगर में नए वेरिएंट के मामले मिल चुके हैं।महाराष्ट्र हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, पिंपरी चिंचवाड़ में ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले सात लोगों में से चार अभी विदेश से लौटे थे। इन सभी का टेस्ट कराया गया था, जिसमें ये पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद इनके संपर्क में आने वाले तीन अन्य का भी टेस्ट कराया गया। ये तीनों भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है।

Related Articles

Back to top button