adevertisment Adevertiisment banner

कासगंज: बारातियों से भरी बस और ऑटो में जबरदस्त टक्कर, चालक सहित दो की मौत

कासगंज: जनपद में बारातियों से भरी बस और ऑटो में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो चालक सहित दो सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

घटना सहावर थाना क्षेत्र के सहावर गंजडुंडवारा मार्ग की है, जहां बारातियों से भरी गंजडुंडवारा की तरफ से आ रही प्राइवेट बस और सहावर की ओर से आ रहे ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ऑटो चालक नरोत्तम निवासी करनपुर थाना पटियाली और एक ऑटो सवार जोगिंदर सिंह ग्राम खरगी थाना मिरहची जनपद एटा की मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने इस सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. थानाध्यक्ष सहावर राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दी. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस ने बस और ऑटो दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है.

Related Articles

Back to top button