adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना पर नहीं लग रही ब्रेक, 1.80 लाख नए केस, चार हजार ओमिक्रोन से संक्रमित

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देशभर में 29 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 151.94 करोड से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 29 लाख 60 हजार 975 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 151 करोड़ 94 लाख पांच हजार 951 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 79 हजार 723 नये मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या सात लाख 23 हजार 619 हो गई है। यह कुल संक्रमित मामलों का 2.03 प्रतिशत है।दैनिक संक्रमण दर 13.29 प्रतिशत हो गई है। कोविड के नए रूप ओमिक्रोन से 27 राज्यों में अब तक 4033 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1216 , राजस्थान में 529 और दिल्ली में 513 मामले हैं। ओमिक्रोन के संक्रमण से 1552 व्यक्ति उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 46569 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 45 लाख 172 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 96.62 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 52 हजार 717 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 69 करोड़ 15 लाख 75 हजार 352 कोविड परीक्षण किए हैं।

Related Articles

Back to top button