adevertisment Adevertiisment banner

ग्लोबल अवरोधों के बाद भी भारत का निर्यात पिछले साल 670 अरब डॉलर का हुआ : पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के नए परिसर वाणिज्य भवन का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि वैश्विक व्यवधानों के बावजूद भारत का कुल निर्यात पिछले वित्त वर्ष में 670 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ. इस नए वनिज्य भवन से व्यापार, वाणिज्य और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी फायदा होगा. सरकार ने 32,000 से अधिक अनावश्यक अनुपालनों को हटा दिया है और विकासशील देश को विकसित राष्ट्र में बदलने में निर्यात महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जहां तक NIRYAT पोर्टल की बात है तो यह सभी लाभार्थियों को महत्वपूर्ण रीयल-टाइम डेटा मुहैया कराएगा.

बता दें कि इंडिया गेट के पास निर्मित वाणिज्य भवन को एक स्मार्ट इमारत के रूप में डिजाइन किया गया है. जिसमें ऊर्जा की बचत और मजबूत वास्तुकला पर फोकस किया गया है. यह एक एकीकृत और आधुनिक कार्यालय परिसर के रूप में काम करेगा. जिसका उपयोग मंत्रालय के तहत दो विभागों यानी वाणिज्य विभाग और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा किया जाएगा. पीएमओ के अनुसार, प्रधान मंत्री एक नया पोर्टल – व्यापार के वार्षिक विश्लेषण के लिए राष्ट्रीय आयात-निर्यात रिकॉर्ड (NIRYAT) भी लॉन्च करेंगे. NIRYAT को भारत के विदेश व्यापार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए हितधारकों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है.

Related Articles

Back to top button