adevertisment Adevertiisment banner

छात्रा को मौत के घाट उतारने वाला सुफियान पुलिस मुठभेड़ में घायल

लखनऊ : हिन्दू लड़की को धर्म परिवर्तन न करने पर मौत के घाट उतारने वाला सुफियान पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सुफियान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घायल पुलिस मुठभेड़ में घायल सुफियान को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया है.
दुबग्गा थानाक्षेत्र में छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी. कॉलोनी में सुफियान नाम का युवक रहता था. पुलिस की मानें तो कुछ दिन पहले सूफियान ने प्रेमिका को नया मोबाइल दिया था. जब यह बात युवती के परिजनों तक पहुंची, तो वह इसकी शिकायत करने सुफियान के घर पहुंचे. तभी दोनों ही परिवारों में कहासुनी होने लगी. इसी बीच युवती छत पर चली गई, तो सूफियान भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया. मृतका के परिजनों का आरोप है कि सुफियान ने उनकी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा है.
लखनऊ के दुबग्गा में धर्म परिवर्तन न करने पर हिन्दू लड़की को सुफियान ने मंगलवार की रात को छत से फेंक दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. सुफियान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने शुक्रवार को 25000 रुपये इनाम की घोषणा की थी, वहीं छात्रा के परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई है. शुक्रवार को पीड़ित परिवार से कई संगठन एडवोकेट रंजना अग्निहोत्री मिलने पहुंची थीं और परिवार की ओर से केस लड़ने का आश्वासन दिया भी दिया था. आरोपी सुफियान को पकड़ने के लिए लखनऊ क्राइम ब्रांच समेत 5 टीमें तलाश में जुटी थी.

Related Articles

Back to top button