adevertisment Adevertiisment banner

जौनपुर में रोडवेज बस ने 3 लोगों को रौंदा, सीएम योगी ने जताया शोक

जौनपुर: जिले के बक्शा के समीप बेलापार के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने 3 लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद ग्रामीणों ने जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर घंटों जाम लगाया. इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस के साथ कहासुनी भी हुई. पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया और जाम खुलवाया. इस हादसे का सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया और शोक व्यक्त किया.
जौनपुर में सड़क हादसा (Jaunpur Road Accident) गुरुवार सुबह करीब 6 बजे नौपेड़वा से सुजियांमऊ जाने वाले मार्ग पर चुरावनपुर तेलीतारा गांव निवासी 43 वर्षीय मनोज कुमार सिंह घर से मार्निंग वाक करते हुए अपने पेट्रोल पंप पर जा रहे थे. वो जैसे ही हाईवे पर चढ़े वैसे ही सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गयी और मनोज को टक्कर मार दी. जौनपुर में सड़क दुर्घटना के बाद घबराये बस चालक ने खुशहुपुर निवासी 26 वर्षीय रोहित यादव पुत्र रामलखन यादव और 24 वर्षीय गुड़वान यादव पुत्र श्यामा यादव को भी बस से कुचल दिया.
जौनपुर में सड़क दुर्घटना में रोहित यादव की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि मनोज सिंह और गुणवान बुरी तरह घायल हो गए. प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर की इस घटना पर ट्वीट कर जिले के बक्शा में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने मृत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Related Articles

Back to top button