adevertisment Adevertiisment banner

जौनपुर में सीएम योगी सभा को संबोधित करते हुए बोले: विकास के लिए ईमानदारी से काम हो रहा

वाराणसी । सीएम योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर दौरे पर हैं। अपने जौनपुर दौरे पर सीएम पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए बोले- विकास के लिए ईमानदारी से काम हो रहा है। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। हमने तय किया है कि कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी संपत्ति कुर्क कर गरीबों के विकास में लाया जाएगा। पहले यूपी के लोगों के साथ धोखा होता था। आज यूपी में अपराधी डरते हैं।
सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा सीएम ने ‘उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। सीएम योगी ने कहा, जौनपुर नए उत्तर प्रदेश के नए भारत का जनपद है। विकास की सभी सुविधाएं जौनपुर को दी जाएंगी।
सीएम जिले में आज 241 करोड़ रुपये की 90 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें 13.44 किमी की सड़कों का शिलान्यास है और कुछ अन्य कार्य भी शामिल हैं। इसी तरह करीब 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण में 19 किमी की सड़कों सहित कुल 26 काम हैं।

Related Articles

Back to top button