adevertisment Adevertiisment banner

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहली राजधानी लखनऊ, कार सवार को मारी गोली

लखनऊ: बीबीडी थाना क्षेत्र में रविवार रात कार सवार शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. गोली चलने की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया. घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि जिसको गोली मारी गई है वह ग्राम प्रधान राजेश यादव का भाई है. राजेश यादव बीबीडी थाना क्षेेत्र के हासेमऊ गांव के प्रधान हैं. पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है.

बीबीडी थाना क्षेेत्र के रहने वाले अजय यादव, रंजीत, अजीत औऱ शक्तिमान ने आनंदी वाटर पार्क के पास रात 8 बजे फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि रंजीत, अजीत औऱ शक्तिमान की मां की हत्या ग्राम प्रधान राजेश यादव और उसके भाई रामकरन ने वर्ष 2018 में की थी. इसी रंजिश के चलते आज इन लोगों ने कार के आगे आकर रामकरन यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसमें रामकरन के दाहिने हाथ में गोली लग गई.

एडीसीपी कासिम आब्दी ने बताया कि रविवार रात गोली चलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को प्राथमिक उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया में भर्ती करा दिया है. उन्होंने बताया कि घायल शख्स खतरे से बाहर है. आपसी रंजिश के चलते रामकरन यादव पर चार लोगों ने फायरिंग की. पुलिस इन लोगों की तलाश में जुटी है.

बीते माह गुडंबा थाना अंतर्गत सरेआम गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया था. इस मामले में मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी और दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया था. वहीं, उसके बाद गोमती नगर में दूसरी बार खुलेआम फायरिंग की गई थी. माहौल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि तीसरी बार राजधानी के बीबीडी थाना अंतर्गत आनंदी वाटर पार्क के पास फायरिंग हुई.

Related Articles

Back to top button