adevertisment Adevertiisment banner

तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी, एमएलसी चुनाव के लिए कल करेंगे मतदान

लखनऊ। तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर आ रहे हैं। चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि आ रहे सीएम योगी शक्ति उपासना के साथ ही विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशियों को सहेजन के साथ गोरखपुर के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा भी करेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर गुरुवार से ही जिले के आला अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। बताया गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ नौ अप्रैल को सुबह 8 बजे एमएलसी चुनाव के लिए गोरखपुर बूथ पर मतदान करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की अपराह्न दोपहर बाद लगभग 03 बजे पिपरी में निर्माणाधीन महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का स्थलीय समीक्षा करेंगे। यहीं पर निर्मित स्विस कॉटेज में जिले के अधिकारियों के साथ सूबे के पहले गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय एवं फर्टिलाइजर परिसर में निर्मित किए जा रहे सैनिक स्कूल समेत अन्य बड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।

आयुष महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ चार बजे सड़क मार्ग से महायोगी गोरखनाथ विवि आरोग्यधाम सोनबरसा जाएंगे। विश्वविद्यालय के कामकाज की समीक्षा करने के साथ मुख्यमंत्री गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में चल रहे बीएएमएस प्रथम वर्ष के दीक्षा पाठ्यचर्या समारोह के दसवें दिन नवप्रेवशी विद्यार्थियों को संबोधित कर सकते हैं। गोरखनाथ मंदिर रात्रि विश्राम के लिए लौट आएंगे। शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर में मां भगवती का पूजन करने के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे।भारत सेवाश्रम संघ दाउदपुर के परिसर में मां भगवती की प्रतिमा स्थापना के बाद गुरुवार की सुबह कलश स्थापना की गई। गुरुवार से तीन दिन तक अनवरत यहां दुर्गा पूजा समारोह चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 9 अप्रैल की शाम 4.30 बजे भारत सेवाश्रम संघ के परिसर में पहुंचेंगे। मां भगवती की पूजा-अर्चना करेंगे। गुरुवार की अपराह्न मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया। भारत सेवाश्रम संघ के प्रबंधक स्वामी नि:श्रेयसानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। सभी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। गुरुवार को महाषष्ठी तिथि में श्रीश्री चंडीपाठ एवं स्तुति वंदना की गई। सुबह 9 बजे कलश स्थापना व पूजा पाठ हुआ। शाम को महाषष्ठी बोधन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button